पैसों के लेनदेन के विवाद में कांट्रेक्कर के पेट में चाकू घोंपा

229

पैसों के लेनदेन के विवाद में कांट्रेक्कर के पेट में चाकू घोंपा

भोपाल: मिसरोद इलाके में कल रात पैसों के लेन देने के विवाद में दो लोगों ने मिलकर सिविल कांट्रेक्टर के साथ मारपीट कर चाकू पेट में घोंप दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक खजूर कला में रहने वाले 35 वर्षीय मनोज अवस्थी सिविल कांट्रेक्टर हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सतीश विश्वकर्मा के मकान को बनाने का काम किया था। इसको लेकर कुछ पैसा सतीश विश्वकर्मा पर बचा हुआ था। बीती रात करीब साढे दस बजे भैरोपुर स्थित बंटी दांगी नामक व्यक्ति के दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया था। जहां वह मनोज अपने दोस्त पवन और जितेंद्र मालवीय को लेकर पहुंचा था। वहां पर पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्सा होकर आरोपी सतीश विश्वकर्मा ने अपने साथी के साथ मिलकर मनोज के साथ मारपीट कर उसके पेट में चाकू घोंप दिय और फरार हो गए। हमले में घायल मनोज को उसके दोस्तों ने इलाज के लिए नोबल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मनोज के दोस्त जितेंद्र मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।