Controversy in JAYAS : ‘जयस’ में दो फाड़, कुक्षी के साथ मनावर में भी महापंचायत!

धार जिले में आज हो रही दो पंचायतों से 'जयस' की एकता तार-तार 

1505

Controversy in JAYAS : ‘जयस’ में दो फाड़, कुक्षी के साथ मनावर में भी महापंचायत!

Dhar : आदिवासियों को एकजुट करने के लिए पहचाने जाने वाला संगठन ‘जयस’ में के नेताओं में तलवारें खिंच गई। जिले में दो जगह ‘जयस’ की महापंचायत के आयोजन ने इस संगठन की एकता को तार-तार कर दिया। मनावर पहुंचे ‘जयस’ के संस्थापक आनंद राय ने विधायक डॉ हीरालाल अलावा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मनावर में उनकी जमीन खिसक गई, इसलिए उन्होंने मनावर छोड़कर कुक्षी में महापंचायत का आयोजन किया। इधर, डॉ हीरालाल अलावा ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को सम्मेलन करने का अधिकार है।

‘जयस’ संगठन से मौजूदा राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस दोनों चिंता में है। लेकिन, धार जिले में आज हो रही दो पंचायतों में ‘जयस’ की एकता तार-तार हो गई। अब बातें बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई। मनावर के विधायक और जयस के संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा ने मनावर के बजाए कुक्षी में महापंचायत का आयोजन किया। दो महापंचायतों के प्रश्न पर उनका कहना था कि समाज में बहुत सारे लोग हैं, सब अपने अपने हिसाब से रहते है।

डॉ हीरालाल अलावा ने कहा कि मध्यप्रदेश में ‘जयस’ ताकत बन चुका है। आज क्रांतिकारी वैचारिक संगठन होने के साथ-साथ इसको जो ज्यादातर राजनीतिक दल है. उनको अपना सिंहासन डोलता नजर आ रहा है। इसलिए वे ‘जयस’ के बारे में भ्रम और अफवाह फैलाते रहते है। सब अपना अपना प्रयास करें, अपनी-अपनी कोशिश करें, हमारे लोकतंत्र में सभी को समानतर के अधिकार की बात कहीं गई हैं। अपना अपना शक्ति प्रदर्शन सब लोग करे, सबका स्वागत है।

IMG 20221020 WA0056

डॉ अलावा यहां से क्यों भागे

‘जयस’ में विवाद के बाद मनावर में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे जयस के संस्थापक डॉ आनंद राय ने मनावर की महापंचायत के आयोजन को सही बताया और डॉ हीरालाल अलावा पर आरोप भी लगाए। डॉ राय ने कहा कि आज हीरालाल अलावा को यहां पर जवाब देना था, लेकिन वे यहां से भाग गए है और उनकी जमीन यहां से खिसक गई है।

उन्होंने कहा कि दो धडे वाली बात नहीं है। मनावर के विधायक जनता को जवाब देने की बजाए कुक्षी की जनता को जवाब दे रहे है। जवाब तो उनको मनावर की जनता को देना है कि 4 साल में उन्होंने क्या किया। मनावर की जनता के जो मुद्दे थे, जो उनको वादे किए थे। उन वादों पर वो कितना खरे उतरे उनका रिपोर्ट कार्ड तो मनावर की जनता देगी। उनको कुक्षी से थोडी चुनाव लड़ना है। उनको मनावर से चुनाव लड़ना है, मनावर से विधायक है तो जवाब मनावर को देना चाहिए। मनावर से उनकी जमीन खिसकती हुई दिख रही है तो वह कुक्षी भाग रहे है। हम तो मनावर में आए है मनावर में रहेंगे।