Conversion: लाखों रुपए की फंडिग के पीछे कौन-कौन, 20 लाख रुपए का लालच देने वाले गिरोह का पदार्फाश

193

Conversion: लाखों रुपए की फंडिग के पीछे कौन-कौन, 20 लाख रुपए का लालच देने वाले गिरोह का पदार्फाश

 

भोपाल:राजधानी में धर्म परिवर्तन के संबंध में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में शहर में धर्म परिवर्तन के लिए 20 लाख रुपए का लालच देने वाले गिरोह का पदार्फाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया है। तीनों आरोपी महिलाएं नन हैं। इनमें से दो महिलाएं भोपाल, जबकि एक नर्मदापुरम की रहने वाली है।

हालांकि भोपाल पुलिस की जांच का एंगल अब फंडिंग कनेक्शन को लेकर शुरू हो गया है। एक-एक व्यक्ति को धर्म परिवर्तन करने के नाम पर 20 लाख रुपए देने के मामले में अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।

पुलिस लाखों रुपए की फंडिग के पीछे कौन-कौन है,इसकी जानकारी खंगाली जा रही है। यह पैसा लोकल स्तर पर दिया जा रहा है या फिर विदेशी फंडिग के जरिए यह काम हो रहा है, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। हालांकि, पूछताछ में आरोपियों ने इससे इनकार किया है। इसके बाद भी पुलिस ने इस एंगल पर काम शुरू कर दिया है।

गिरोह के सदस्य धर्म परिवर्तन करने पर दे रहे थे 20 लाख रुपए का लालच

पुलिस के अनुसार शहर के पिपलानी इलाके में कुछ दिनों पहले तीन महिलाएं ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। इनमें से एक ने कोकता के रहने वाले धनवीर सिंह ठाकुर शिव नगर, जो आॅटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। इन्हें लालच दिया गया कि ईसाई बनने के एवज में उन्हें 20 लाख रुपए देंगे। बच्चे की पढ़ाई मिशनरी स्कूल में फ्री में कराने का लालच भी दिया। कारोबारी ने अपने साथियों की मदद से महिलाओं को आनंद नगर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से भाग निकले उनके दो साथियों को बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम मैरी वस्तवाल, मैरी मसीह, सुमन मसीह, चंद्रभान और बदाप्रसाद हैं। इनसे धार्मिक किताबें, पर्चे, डायरी जब्त किए हैं। पांचों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में कोई पेशे से वकील है, तो कोई गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन। फिलहाल पुलिस ने इन्हें जमानत पर छोड़ दिया है।