Corona Alert In MP: कोरोना मामलों की दिन ब दिन बढ़ रही है रफ्तार, इंदौर में 948 और भोपाल में 562 नए मामले आए

662
Corona Alert:

Corona Alert In MP: कोरोना मामलों की दिन ब दिन बढ़ रही है रफ्तार

भोपाल: मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे यह दोनों स्थान हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इसके अलावा ग्वालियर और जबलपुर में भी संख्या बढ़ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में पिछले 24 घंटों की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 948 नए मामले आए हैं जबकि भोपाल में आज प्राप्त मामलों की संख्या 562 है।

Corona Alert In MP

Corona Alert In MP: कोरोना मामलों की दिन ब दिन बढ़ रही है रफ्तार

Corona Alert In MP: कोरोना मामलों की दिन ब दिन बढ़ रही है रफ्तार

कल इंदौर में 645 और भोपाल में 489 मामले आए थे।
ग्वालियर में आज 291 और जबलपुर में 242 मामले दर्ज किए गए हैं। उधर सागर, उज्जैन, छतरपुर और अन्य कई स्थानों से भी लगातार मामले बढ़ने की खबरें आ रही हैं।

Also Read: तीसरी लहर में चार मुख्यमंत्री कोरोना की चपेट में 

Corona Alert In MP

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण मीटिंग ली। इस बैठक में मंत्रियों के अलावा प्रदेश के कमिश्नर कलेक्टर ने भी वर्चुअली भाग लिया। शासन और प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए सभी संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में संभावित किसी भी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां की गई है।