Corona : MP में बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी संक्रमण बढ़ा

599

Bhopal : प्रदेश के चार महानगरों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ छोटे शहरों में भी संक्रमण बढ़ रहा है।
रायसेन जिले में रविवार को फिर कोरोना बम फटा। जिला मुख्यालय पर कोरोना के 16 संक्रमित मिले। जबकि, जिले में कोरोना के 56 मरीज मिले। इनको मिलाकर जिले में कोरोना पॉज़िटिव मरीजो की संख्या 241 हो गई है। इनमें से आज 4 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हुए है। आज सिलवानी में 1, बरेली में 2, बेगमगंज में 3 , ओबेदुल्लागंज 18, साँची में 12, उदयपुरा में 1, गैरतगंज में 3 मरीज मिले है।

IMG 20220117 WA0013

धार में भी कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में रविवार को 78 कोरोना पाजेटिव मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण के पाजेटिव केस में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब तक जिले में पाजेटिव की संख्या 366 तक पहुँच गई। वही एक व्यक्ति स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज किया गया।

निवाड़ी जिले में कोरोना के 49 पॉजिटिव मरीज निकले, जिसमें अधिकांश पुलिस स्टाफ है। निवाड़ी, ओरछा और महिला पुलिस थाना ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी हैं। यहां कुल केस 150 सामने आए।

जबकि, पन्ना जिले में फिर एक ही दिन में 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आए। जिले में 53 हुए कोरोना एक्टिव मामले हैं। लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है।

सभी जगह कोविड गाईड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका महज चालान काटने तक सिमट गया।
अनूपपुर जिले में रविवार को 86 पॉजिटिव मिले, जबकि, 31 स्वस्थ हुए। यहां एक्टिव केसों की संख्या 203 है।
रविवार को सागर में भी कोरोना के 338 पॉजिटिव मामले सामने आए। शहडोल जिले में 79 पॉजिटिव मिले और 15 मरीज स्वस्थ भी हुए। यहां एक्टिव केसों की संख्या 463 है।

इंदौर में कल सर्वाधिक 18090, भोपाल में 1398, जबलपुर में 593 और ग्वालियर में 600 नए मामले सामने आए हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।