Corona in MP : जबलपुर में पहली कोरोना संक्रमित महिला मिली!

अमेरिका से लौटी महिला पॉजिटिव, पति और बेटी की  जांच होगी!

335
Coronavirus. COVID-19. 3D Render

Corona in MP : जबलपुर में पहली कोरोना संक्रमित महिला मिली!

Jabalpur : अमेरिका से लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की टीम ने जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट 15 दिन में आएगी, उसके बाद ही पता चलेगा कि ये नया वैरियंट है या नहीं।
बिलहरी की रहने वाली 38 साल की महिला 23 दिसंबर को अपने पति और एक बेटी के साथ जबलपुर लौटी थी। सर्दी-बुखार होने पर उसने आज कोरोना की जांच कराई, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। महिला होम आइसोलेशन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही है।
कोरोना पॉजिटिव महिला अमेरिका से दिल्ली आई थी, इसके बाद वह आगरा गई थी, फिर 23 दिसंबर को आगरा से जबलपुर पहुंची थी। अब कल महिला के पति और बेटी का भी टेस्ट किया जाएगा।
नए वैरिएंट को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर जबलपुर में लोग सवाल करने लगे है कि स्वास्थ्य अमले की कितनी तैयारियां की जा रही है! प्रदेश सरकार ने सभी संभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए।
जबलपुर संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ संजय मिश्रा का कहना है कि उनका विभाग अलर्ट मोड पर है। सरकारी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड दुरस्त करने कहा गया है। साथ ही सैम्पलिंग में अब बढ़ोत्तरी की जा रही है।