Corona not spared VIP in MP: 2 मंत्री, पांच IAS, जज, पूर्व सांसद सहित कई राजनेता कोरोना संक्रमित

586

 

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और कोरोना से कई महत्वपूर्ण व्यक्ति संक्रमित हो गए है। इस महामारी ने दो मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह सिसोदिया, 5 आईएएस (जिनमें 1 अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और दो कलेक्टर शामिल हैं) प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता- पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व सांसद आलोक संजर आदि राजनेता को चपेट में ले लिया है।

मध्य प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अभी 3:00 बजे मंत्रालय में एक आपात बैठक रखी है। इस बैठक में मंत्री, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर,एसपी और जिले के प्रभारी अधिकारी भाग लेंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कुछ नई पाबंदियां और लगाई जा सकती है।

मध्य प्रदेश पिछले 24 घंटों में 2317 नए मामले मिले हैं सर्वाधिक 645 मामले इंदौर में, इसके बाद भोपाल में 489, ग्वालियर में 328 और जबलपुर में 192 संक्रमित मिले हैं। यह चारों शहर धीरे-धीरे हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं। ग्वालियर में एक जज भी पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल में 27 बच्चे संक्रमित मिले हैं।