Corona to Priyanka : प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, देश में नए मामले बढ़े

खुद ट्वीट करके जानकारी दी, प्रियंका गांधी घर में ही आइसोलेट

799
priyanka-gandhi
priyanka-gandhi

Corona to Priyanka : प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, देश में नए मामले बढ़े 

खुद ट्वीट करके जानकारी दी, प्रियंका गांधी घर में ही आइसोलेट

  New Delhi : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हो गई। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। प्रियंका गांधी घर में ही आइसोलेट हो गई। इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना पॉजिटिव हुई।

   प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।

दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा 

   दिल्‍ली में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। मंगलवार को दिल्ली में 2,495 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट दर अब 15.41 फीसदी पर हो गया। वहीं, कोरोना के कारण 7 मरीजों की और मौत हो गई। नए मामलों को मिलाकर दिल्‍ली में अब 8,506 कोविड के सक्रिय मामले हैं। ये आंकड़ा 9 अगस्त तक का है।

देश में आज 16,047 नए मामले

  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 19,539 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1,28,261 पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है।