निगम प्रशासन ने बकायादारों के लिए लगाया शिविर, बकाया 49 लाख की राशि हुई प्राप्त!

309

निगम प्रशासन ने बकायादारों के लिए लगाया शिविर, बकाया 49 लाख की राशि हुई प्राप्त!

Ratlam : नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र अनुसार संपत्ति कर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने हेतु 13 जुलाई शनिवार को महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देश पर आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों ने संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि जमा कराई।

IMG 20240713 WA0091

उन्होंने अधिभार (सरचार्ज) राशि में छूट का लाभ लिया।

13 जुलाई शनिवार को विशेष शिविर के तहत नगर निगम कार्यालय में बकायादारों ने 334 प्रकरणों के तहत संपत्ति कर के 33 लाख 13 हजार 7 सौ 53 रूपए तथा 219 प्रकरणों के तहत जलप्रदाय के 16 लाख 5 हजार 5 सौ 30 रूपए जमा कराकर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट का लाभ लिया। इस तरह नगर निगम को बकाया के रूप में 49 लाख 19 हजार 2 सौ 83 रूपए प्राप्त हुए।