
9 दिसंबर को मंत्री परिषद की बैठक खजुराहो में- CM डॉ यादव
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि खजुराहो में 8 और 9 दिसंबर को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकर आयोजित की जाएगी इसके साथ ही 9 दिसंबर को मंत्री परिषद की बैठक खजुराहो में होगी । यह गतिविधि केन बेतवा लिंक परियोजना और बुंदेलखंड के विकास को समर्पित होगी।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रम कानून के संबंध में लिए गए फैसले के लिए मंत्रिपरिषद की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उद्योग व्यापार के लिए यह अद्भुत कला है। श्रम से संबंधित 44 कानून की बजाय केवल चार कानून की व्यवस्था से उद्योग व्यापार जगत को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। यह कानून पूरे देश में एक साथ लागू होंगे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि भारत में जन्मी मादा चीता मुखी द्वारा पांच शावकों को जन्म देना बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम हेली श्री पर्यटन सेवा और प्रदेश में औद्योगिक तथा निवेश गतिविधियों के विस्तार के लिए हैदराबाद में हुए रोड शो की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने 1 दिसंबर से आरंभ होने वाले गीता जयंती समारोह के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी।





