Councilors Changed Parties : सतना के 3 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली!

महापौर के कामकाज से प्रभावित होकर पार्टी बदलने का फैसला!

674

Councilors Changed Parties : सतना के 3 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली!

Bhopal : सतना महापौर योगेश कुमार ताम्रकार के कामकाज से प्रभावित होकर सतना नगर निगम के तीन कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। बताया गया कि महापौर के कामकाज से क्षेत्र में अच्छा प्रभाव पड़ा है।

सतना महापौर के विकास कार्यों एवं सुचिता की राजनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के तीन पार्षदों राजेश कुमार सूर्यवंशी (पार्षद वार्ड क्रमांक 27), अच्छेलाल कोल (पार्षद वार्ड क्रमांक 30 ) व सौरभ मलिक ( पार्षद वार्ड क्रमांक 43) ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने कांग्रेस पार्षदों का स्वागत करते हुए विकास व जन कल्याण के कार्य में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सतना नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य आदित्य यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।