Counterfeit Currency Racket: कहने को होता था योग… लेकिन असल में अन्दर चलता था नकली नोटो का कारोबार ,जानिये क्या है मामला ?

28

Counterfeit Currency Racket; कहने को होता था योग… लेकिन असल में अन्दर चलता था नकली नोटो का कारोबार ,जानिये क्या है मामला ?

गुजरात में नकली नोट की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जिसे सूरत के योग गुरू प्रदीप जोटांगिया चला रहे थे

अहमदाबाद:गुजरात की अहमदाबार शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने योगा फाउंडेशन के व्हीकल से नकली नोटों के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 2.38 करोड़ के नकली नोटों की करेंसी के साथ कुल सात लोगों को अरेस्ट किया है। जिनमें एक तथाकथित ‘योग गुरु’ भी शामिल है.
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था. कार्रवाई अमराईवाड़ी इलाके में की गई, जहां से 500 रुपये के बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए. इसके अलावा सूरत में भी छापेमारी की गई, जहां से करीब 80 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए.

‘गुरुजी’ का  आश्रम ?
इस रैकेट का मुख्य आरोपी प्रदीप जोटांगिया बताया जा रहा है, जो ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है और ‘सत्यम योग फाउंडेशन’ नामक आश्रम चलाता था. पुलिस ने जब आश्रम में छापा मारा तो वहां से नकली नोट छापने की मशीनें भी बरामद हुईं. जांच में सामने आया कि आश्रम का इस्तेमाल आध्यात्मिक गतिविधियों के बजाय नकली नोटों की छपाई के लिए किया जा रहा था.

सबसे चौंकाने वाला खुलासा इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर हुआ है. जांच में पता चला है कि नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला खास कागज चीन से मंगाया जाता था. पुलिस को एक चीनी नागरिक का संपर्क नंबर भी मिला है, जिसके जरिए यह सप्लाई होती थी. इस इनपुट को केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया है, ताकि इस नेटवर्क की गहराई तक जांच की जा सके.

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, यह रैकेट पिछले करीब छह महीनों से सक्रिय था और इस दौरान लाखों रुपये के नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 20 लाख रुपये के नकली नोट पहले ही बाजार में चलाए जा चुके थे, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को नुकसान हो सकता था. गिरोह के काम करने का तरीका भी बेहद शातिराना था. आरोपी ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ और आयुष मंत्रालय के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी सरकारी गाड़ियों का उपयोग करते थे. इन गाड़ियों के जरिए नकली नोटों की सप्लाई की जाती थी, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस का मानना है कि सरकारी पहचान का दुरुपयोग कर यह गिरोह लंबे समय तक पकड़ से बचा रहा.

कौन-कौन शामिल जांच में जुटी एजेंसियां
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और इसका मास्टरमाइंड कौन है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नकली नोट किन-किन राज्यों में सप्लाई किए गए. इस पूरे मामले ने एक बार फिर दिखा दिया है कि नकली नोटों का कारोबार अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी सक्रिय हैं. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और इस रैकेट के कई और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.

Sexual Exploitation: ज्योतिषी, छिपे हुए कैमरे और 58 महिलाएं :’तेरा पति मर जाएगा’, लॉकेट के मायाजाल वाला गिरफ्तार!

Vigilance Raid: स्वास्थ्य अधिकारी के घर छापा, डर कर खिड़की के बाहर फेंके नोट और गहने,32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद 

First Humanoid Robot Arrested;महिला को देख बेकाबू हुआ रोबोट, लगा छेड़ने,दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार!