न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी की आठ दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

255
Ratlam News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को हुआ 10 वर्ष का कठोर कारावास

न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी की आठ दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

 

उज्जैन। उज्जैन में 15 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी भरत सोनी को पुलिस ने आज गुरूवार को न्यायालय में पेश किया। जिला न्यायालय ने आरोपी को 8 दिन की न्यायिक हिरासत पर बढ़ा दी है। आरोपी के घायल होने के कारण पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल करवाकर न्यायालय पहुंची थी।

पुलिस ने मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी नानाखेड़ा निवासी आटो चालक भरत सोनी उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस जब आरोपी को घटना स्थल लेकर पहुंचे उसी दौरान आरोपी भरत ने भागने की कोशिश की थी। भागने के चक्कर में आरोपी भरत गिरकर घायल हो गया था। उसे पैर और हाथ में चोट आई थी। आरोपी को पकडऩे के दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। बाद में पुलिस ने भरत को पकड़कर जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी।यहां से इंदौर रैफर कर दिया था। वहीं से पिछले सप्ताह शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी भरत सोनी को जिला न्यायालय में पेश किया था। जहां से न्यायालय ने आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आरोपी के घायल होने के कारण वापस उसे इंदौर में भर्ती कराया था। न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर गुरूवार को महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी को इंदौर से लाकर पहले जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद जिला न्यायालय में पेश किया था। जिला न्यायालय ने आरोपी की 8 दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दी।