CM डॉ. यादव की असम के CM डॉ शर्मा से सौजन्य भेंट

119

CM डॉ. यादव की असम के CM डॉ शर्मा से सौजन्य भेंट

दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज सुबह असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। उनका पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम से अभिवादन किया।

IMG 20240610 WA0039
। मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का असम के पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए कामाख्या देवी के मंदिर की प्रतिकृति, पाट-सिल्क का गमोचा, असम की चायपत्ती तथा काजीरंगा के विश्वप्रसिद्ध राइनो (गैंडा) की प्रतिकृति भेंट की।

IMG 20240610 WA0038

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री डॉ शर्मा से दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।