Covid in MP : एक IAS अधिकारी संक्रमित, खुद tweet करके दी जानकारी

संक्रमितों की संख्या बढ़ी, स्वस्थ भी तेजी से

823
Genome Sequencing

Bhopal : प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़ रहे हैं। लोग स्वस्थ भी तेजी से होने की खबरें हैं, पर बढ़ती संख्या पर काबू नहीं हो रहा। इसका कारण सार्वजनिक आयोजनों पर सख्ती नहीं होना बताया जा रहा है।

एक IAS अधिकारी को भी कोरोना होने की जानकारी मिली। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की सूचना दी है।

MP में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मरीज मिले। 13 दिन बाद फिर भोपाल में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव आए हैं। जबकि, इंदौर में 7 मरीज मिले , इनमें एक 5 साल की बच्ची भी है। बैतूल में 2, जबलपुर में 1 मरीज मिला है। IAS पी नरहरि भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

उद्योग विभाग के आयुक्त (Commissioner Industry) पी नरहरि ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 हो गई।

प्रदेश में 25 दिन में 391 संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 171 और इंदौर में 137 मरीज मिले। भोपाल में अभी 73 एक्टिव केस हैं। इनमें 44 होम आइसोलेशन में और 29 अस्पताल में भर्ती हैं।

इंदौर में 55 एक्टिव केस हैं। यहां 12 दिन में 5 से 16 साल के 11 बच्चे भी संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 6 अभी एडमिट हैं।

24 घंटों के दौरान मिले नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 369 हो गई। इनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। रविवार को 19 मरीज ठीक हुए। वहीं, करीब 50 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वजह यह है कि जितने लोग ठीक हो रहे हैं, उससे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 6 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन, इसी दिन 7 नए केस आ गए। एक्टिव मरीजों की संख्या यहां 55 है। नाइजीरिया से लौटे 8 और 14 साल के भाई-बहन अलग वार्ड में आइसोलेट हैं।