Critics Choice Awards : RRR ने जीता ‘बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म’ का ‘क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड!’

इस अवॉर्ड के लिए RRR का मुकाबला कई बड़ी फिल्मों से हुआ!

481

Critics Choice Awards : RRR ने जीता ‘बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म’ का ‘क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड!’

New Delhi : एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स’ के बाद अब ‘बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म’ के लिए ‘क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड 2023’ जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया। हाल ही में फिल्म ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया है। फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ (Naatu-Naatu) ने ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ जीता था। इसके बाद हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

इस फिल्म ने एक और इतिहास रच दिया। ये जानकारी ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड की कैटेगरी में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का मुकाबला ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन टू लीव’ जैसी फिल्मों था।

WhatsApp Image 2023 01 16 at 8.10.02 PM

RRR ने सभी को पछाड़ते हुए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि ‘RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।’

भारतीय सिनेमा के लिए भी बेहद खास
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह हाथ में ट्रॉफी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर साफ खुशी जाहिर हो रही है। ये पल न सिर्फ RRR के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी बेहद खास है। इससे पहले भी लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रचा था। अब बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया।