Crowdfunding Campaign: क्या MP में कांग्रेस के सांसद, विधायक जोड़ पाएंगे एक करोड़ रुपए?

318

Crowdfunding Campaign: क्या MP में कांग्रेस के सांसद, विधायक जोड़ पाएंगे एक करोड़ रुपए?

 

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सांसद और विधायक पार्टी के क्राउड फंडिंग के डोनेट फॉर देश अभियान में एक करोड़ रुपए जोड़ पाएंगे?

बताया गया है कि विधायकों और सासंदों को एक लाख 38 हजार रुए डोनेट करना हैं। प्रदेश के कई सांसद और विधायक यह राशि डोनेट कर चुके हैं, लेकिन सभी मिलकर कांग्रेस के इस डोनेशन अभियान में एक करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं कर सकेंगे।

कांग्रेस के सभी 66 विधायकों को एक लाख 38 हजार रुपए पार्टी के लिए डोनेट करना है। वहीं लोकसभा के एक सांसद और राज्यसभा के तीन सांसदों को भी एक लाख 38 हजार रुपए की राशि पार्टी डोनेट फॉर देश अभियान में देना हैं। यानि सांसद और विधायकों की संख्या मिलाकर 70 हो रही है। इस संख्या के हिसाब से 96 लाख 60 हजार रुपए ही इन सभी से मिल रहे हैं।

हालांकि कांग्रेस ने हर स्तर पर राशि डोनेट करने की दर तय कर दी है। जिसमें जिसमें विधायक, सांसद और महापौर को 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट करना है।

जबकि एआईसीसी के कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष,मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, जिला जनपद और पंचायत अध्यक्षों को 13 हजार 800 रुपए डोनेट करना है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, नगर पालिका के पार्षद, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष,जिला-जनपद सदस्य, मंडल-सेक्टर के अध्यक्षों को 1380 रुपए डोनेट करना है।

*_अरुण-नीलांशु ने ज्यादा किया डोनेट_* 

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को बतौर पूर्व सांसद 13 हजार 800 रुपए डोनेट करना थे, लेकिन उन्होंने एक लाख 38 हजार रुपए इस फंड में दिए हैं। इसी तरह पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी को भी 13 हजार 800 रुपए डोनेट करना थे, लेकिन उन्होंने एक लाख 38 हजार रुपए पार्टी के इस अभियान में दिए हैं। इसी तरह सांवेर से कांग्रेस की उम्मीदवार रही रीना बोरासी, पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने एक लाख 38 हजार रुपए दिए हैं।

*ये कर चुके डोनेट*  

सांसदों में विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह ने डोनेशन दिया है। वहीं विधायकों में अब तक हेमंत कटारे, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया डोनेशन दे चुके हैं। वहीं एसटी विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम 13800, एससी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने 13800, नागौद से उम्मीदवार रही डॉ. रश्मि सिंह ने भी 13800 रुपए की राशि डोनेट की है।