
CS Anurag Jain’s Extension : अनुराग जैन कद से बड़े और कमिटमेंट के पक्के योद्धा!
– वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री का विश्लेषण
राज्य के प्रशासनिक क्षितिज पर मुख्य सचिव वह धुरी है जिसके इर्दगिर्द पूरा प्रशासनिक तंत्र विचरण करता है। अर्थात् यह पद प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा ओहदा है। राज्य के भाग्य का निर्धारण करने में बड़ी और असरदार भूमिका निभाने वाला यह पद सिर्फ कद काठी से बड़ा नहीं होता, बल्कि वास्तव में इसका दायरा बहुत बड़ा होता है।
बतौर मुख्य सचिव एक्सटेंशन देते हुए यही विचार अनुराग जैन के बारे में भी आया होगा कि बेसिकली वह कद के ‘बड़े आदमी’ हैं। उन्होंने जिस ईमानदारी, निष्ठा और कमिटमेंट के साथ काम किया, वह पूर्व मुख्य सचिव एमएन बुच और निर्मला बुच के कार्यकाल की याद दिलाता है। ईमानदारी उनके जीवन का सबसे बड़ा आभूषण है, तो निष्ठा उनकी प्रदेश और विकास के प्रति स्थापित है। जहां तक कमिटमेंट की बात है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ वन टू वन है।
अनुराग जैन का एक्सटेंशन मध्य प्रदेश सरकार की आवश्यकता से ज्यादा केंद्र सरकार के कार्य व्यवहार एवं चरित्र का सबसे बड़ा लक्षण साबित हुआ। केंद्र सरकार इस निर्णय से यह स्थापित करने में सफल रही है कि अच्छे, ईमानदार, निष्ठावान अधिकारी ही बेहतर पदस्थापना में रहेंगे।
जहां तक बात रही मध्य प्रदेश की, तो प्रदेश में अनुराग जैन की अगली 365 दिन की ताजपोशी (और आगे भी बढ़ सकती है) यह स्थापित करेगी कि मध्य प्रदेश के प्रशासनिक केंद्र में कोई और नहीं बस अनुराग जैन ही रहेंगे। केंद्र की सोच को प्रदेश में लागू करने की कला सब के साथ भी और सबके बिना भी सिर्फ अनुराग जैन को आती है।
अब सवाल यह उठता है कि अनुराग जैन का विकल्प क्या था! जितने भी नाम राजनीति के दरबारों और मीडिया हाउस तथा वल्लभ भवन के गलियारों में चलते रहे, वह सभी यह मानते थे कि सुपरस्टार तो अमिताभ बच्चन अर्थात अनुराग जैन ही है। बाकी सब तंत्र-मंत्र भाग्य और अप्रत्याशित की उम्मीद पर अपना पदारोहण देख रहे थे। अनुराग जैन पुरुषार्थ की उपज है। अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने से अब कलेक्टर कमिश्नर की पदस्थापना में उनकी सोनोग्राफी रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। बता
यह बहुत प्रचारित किया गया कि वर्तमान मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्य सचिव का एक्सटेंशन नहीं चाहते। मीडिया, सोशल मीडिया, गुप्त मीडिया और प्रकट मीडिया सभी ने इस बात को शब्दों और पंचायत का अखाड़ा बना दिया। बता दे कि अनुराग जैन जिस स्कूल के विद्यार्थी रहे है, वह स्कूल मुख्यमंत्री जैसी संवैधानिक संस्था का बहुत सम्मान करती है।
इसमें अंश मात्र भी संशय नहीं कि अनुराग जैन वर्तमान सरकार के सेफ्टी वाल्व है। अनुराग जैन की ईमानदारी और निष्ठा प्रदेश सरकार के छवि निर्माण की सबसे बड़ी मार्केटिंग स्ट्रेटजी हो सकती है।
प्रदेश के लिए ये किसी गौरव से कम नहीं है कि मुख्यमंत्री सहित मध्य प्रदेश की जनता जिस मोदी को बेहद प्यार करते है और वो मोदी अगर किसी अनुराग पर अनुराग रखे, तो वह व्यक्ति,व्यक्ति न होकर एक संस्कृति का प्रतिबिंब ही होगा।





