

CS to Get Extension: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिलेगा सेवा विस्तार !
चंडीगढ़: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी हरियाणा के वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को कार्यकाल में विस्तार मिलने की संभावना है।
रस्तोगी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं लेकिन एक्सटेंशन मिलने के बाद वे 1 जुलाई, 2025 से मुख्य सचिव के पद पर बने रह सकेंगे।
हरियाणा सरकार ने रस्तोगी की सेवा विस्तार की मांग करने का फैसला किया है। पता चला है कि राज्य सरकार द्वारा सेवा विस्तार की सिफारिश करने वाला एक पत्र जल्द ही केंद्र को भेजा जाएगा।
बता दे कि रस्तोगी को इस साल फरवरी में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था, जब तत्कालीन मुख्य सचिव विवेक जोशी (IAS: 1989) को केंद्र द्वारा चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि रस्तोगी के सेवा विस्तार के मुद्दे पर राज्य सरकार ने संबंधित स्तरों पर चर्चा है। माना जा रहा है कि रस्तोगी को लेकर राज्य सरकार द्वारा केंद्र को सिफारिश पत्र लिखने के बाद उन्हें सेवा विस्तार मिल जाएगा।