पूरे खरगोन शहर में कर्फ़्यू, 70 लोगो को हिरासत में लिया गया

खरगोन: खरगोन में रविवार को दो पक्षो में विवाद, पथराव और आगजनी की घटना के बाद आज कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पूरे खरगोन शहर में कर्फ़्यू लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। शहर आज पूर्णतः बंद रहेगा। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रविवार को एसपी सिद्धार्थ चौधरी, 6 पुलिसकर्मी सहित करीब 24 घायल हुए है।                                            IMG 20220411 WA0031

डीआईजी तिलक सिह ने मीडिया को बताया की सम्पूर्ण कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब 400 का अतिरिक्त फोर्स आ गया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर पर गोली लगी है। निजी अस्पताल में भर्ती उनकी हालत खतरे से बहार है। उपद्रवियों की सर्चिग की जा रही है। फिलहाल करीब 70 लोगो को हिरासत में लिया गया है। रात 2 बजे के बाद कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है।