जन्मदिन पर तलवार से केक काटना भारी पड़ा देवास के कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल को, पुलिस ने दर्ज किया मामला

348

जन्मदिन पर तलवार से केक काटना भारी पड़ा देवास के कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल को, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

देवास। कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का जन्मदिन इस बार जश्न की बजाय विवादों में घिर गया जब उन्होंने मंडूक पुष्कर पर समर्थकों के बीच तलवार से केक काटा। यह घटना कलेक्टर के जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन मानी जा रही है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अग्रवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत प्रशासनिक आदेश की अवहेलना के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस के अंदर इस कार्यवाही को लेकर विरोधी गुट भी सक्रिय हो गए हैं, जो मानते हैं कि ऐसी गतिविधियाँ पार्टी की छवि पर विपरीत प्रभाव डालती हैं।

सिविल लाइन टीआई हितेश पाटिल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी।