Cyber Attack on Vedic Clock App : दुनिया की एकमात्र ‘वैदिक घड़ी’ के मोबाइल एप पर साइबर हमला!

अटैक के आइपी एड्रेस की लोकेशन मुंबई मिली, 3 लाख 75 हजार फर्जी यूजर छोड़े गए!

362

Cyber Attack on Vedic Clock App : दुनिया की एकमात्र ‘वैदिक घड़ी’ के मोबाइल एप पर साइबर हमला!

Ujjain : यहाँ स्थापित विश्व की पहली वैदिक घड़ी पर भी साइबर हमला हो गया। दुनिया की इस अकेली वैदिक घड़ी के मोबाइल एप और वेबसाइट (vedicstandardtime.com) पर शुक्रवार को लांचिंग से पहले ही साइबर अटैक हुआ। वेबसाइट पर 3 लाख 75 हजार फर्जी यूजर छोड़ दिए गए। इससे सर्वर की स्पीड धीमी पड़ गई। इस कारण वेबसाइट और मोबाइल एप ने काम करना बंद कर दिया और इस एप की लांचिंग को टाल दिया गया।

डिजिटल वैदिक घड़ी के मोबाइल एप और वेबसाइट पर साइबर अटैक के आइपी एड्रेस से लोकेशन मुंबई की मिल रही है। अटैक किसने किया यह पुलिस का साइबर सेल पता लगाएगा। फिलहाल वेबसाइट की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है।

IMG 20240309 WA0010

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक ने बताया कि मोबाइल एप और वेबसाइट की लांचिंग अब 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा के दिन जाएगी। इसे तकनीकी रूप से सुधार करके और ज्यादा सुरक्षित बना लिया जाएगा। यह व्यवस्था भी की जाएगी कि वैदिक घड़ी की सूचनाओं को हिंदी और अंग्रेजी के साथ तमिल, मराठी, कन्नड़, असमिया, जर्मनी और स्पेनिश सहित कई भाषाओं में पढ़ा और देखा जा सके।

प्रधनमंत्री ने लोकार्पण किया 

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण पिछले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल किया था। इस वैदिक घड़ी की स्थापना जीवाजी वेधशाला परिसर में नगर निगम द्वारा बनाए 82 फीट ऊंचे टावर पर की गई है। यह घड़ी, विक्रमादित्य पंचांग, 30 मुहूर्त के साथ वैदिक समय, भारतीय मानक समय, ग्रीनविच मीन टाइम बताती है। सूर्योदय, सूर्यास्त के समय से लेकर सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, तापमान की जानकारी भी देती है। इसके बैकग्राउंड में देश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की तस्वीर देखने को मिलती है।