चक्रवात बढ़ा कर्णाटक की ओर, मध्य प्रदेश में पांच दिन बाद होगी बारिश 

617

चक्रवात बढ़ा कर्णाटक की ओर, मध्य प्रदेश में पांच दिन बाद होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण महासागर में शुरू हुआ चक्रवात मैंडूस श्रीलंका के साथ भारत में तमिलनाडु और केरल में क़हर बरपा रहा है। साथ ही आंध्रा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी अब इसका प्रभाव बढ़ेगा। हालाँकि भारत की भूमि से टकराकर यह आपने आकर गड़बड़ा चुका है मगर अभी भी शक्तिशाली बनकर यहाँ दक्षिण राज्यों में उथल पुथल कर रहा है। इसकी दिशा अब कर्णाटक, तेलंगाना, आंध्रा तक रहेगी लेकिन प्रभाव अगले दो से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिसा और मध्य प्रदेश तक जायेगा। इन राज्यों में बारिश का दौर चलेगा।

मध्य प्रदेश में आज से घने बादल छाना शुरू हो जायेंगे खासकर दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में। इंदौर भोपाल आदि शहरों में पांच दिन बाद असर शुरू होगा। मध्य प्रदेश में दो दिन बाद रात के तापमान में वृद्धि होगी। जबकि दो सप्ताह बाद दक्षिण-पश्चिम बादलों के असर से फिर वर्षा का दौर चल सकता है।

कल कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के उत्तरी हिस्से में बारिश और बर्फ़बारी हुई है। आज भी सम्भावना रहेगी। अभी भारत के पश्चिमी भाग से बादलों का क्रम तेज़ है जो भारत में आकर उत्तरी पहाड़ी राज्यों से होकर गुज़र रहे हैं।