DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता, मोदी कैबिनेट की मंजूरी!

1000

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता, मोदी कैबिनेट की मंजूरी!

New Delhi : आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल गया। मोदी कैबिनेट ने जुलाई 2022 के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4% इजाफे को मंजूरी दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 38% हो गया।
महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू होगा। इसका मतलब है कि जुलाई से ही केंद्रीय कर्मचारियों को 38% DA का फायदा मिलेगा। इसके लिए 2 महीने (जुलाई और अगस्त) का DA Arrear भी दिया जाएगा। इससे पहले सरकार मार्च 2022 में डीए में इजाफे को मंजूरी दी थी, जिसे 1 जनवरी से लागू किया गया था।
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाती है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई से लागू होता है। हालांकि, इसका ऐलान मार्च और सितंबर के आखिर में होता है।

पेंशनर्स को भी महंगाई राहत
7h Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी महंगाई राहत बढ़ने का फायदा मिलेगा। केंद्रीय पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में हुए इजाफे जितना ही फायदा मिलता है, उनके लिए भी महंगाई राहत में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब पेंशनर्स को भी 38% की दर से पेंशन मिलेगी। अगर किसी की पेंशन 20 हज़ार रुपए है तो 4% के हिसाब से महीने में उनके 800 रुपए बढ़ जाएंगे।