DA Increased to 55% : MP में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर बढ़ा, 55% किया गया!

2213

DA Increased to 55% : MP में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर बढ़ा, 55% किया गया!

 

प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा!

 

Bhopal : मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ते में फिर बढ़ोत्तरी की गई। इसे बढ़ाकर 55% किया गया। महंगाई भत्ता यानी डीए में बढ़ोत्तरी का लाभ प्रदेश के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए। राज्य सरकार द्वारा इसका नकद भुगतान किया जाएगा।

IMG 20250423 WA0175

भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ाया है, जो 1 जनवरी 2025 से मंजूर किया गया है। इस संबंध में 2 अप्रेल को आदेश जारी किया गया था। इसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों को 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोत्तरी की। अभी तक उन्हें मूल वेतन का 53% डीए दिया जा रहा था। केंद्रीय कर्मचारियों अधिकारियों के लिए जारी किए गए इस आदेश के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार ने भी केंद्र के कर्मचारियों, अधिकारियों को 55% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया।

एक जनवरी 2025 से 53% के बजाए 55% महंगाई भत्ता देने के आदेश वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए।

इसमें एक जनवरी 2025 से 53% के बजाए 55% महंगाई भत्ता देने की बात कही गई। प्रदेश के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के साथ ही राज्य में प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।