DCC President’s Appointment Dispute: सीएम के साथ पोस्टर पर जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष से लिया स्पष्टीकरण, 24 को सभी अध्यक्ष दिल्ली तलब

भोपाल में विरोध,गांधी प्रतिमा के सामने बैठे कार्यकर्ता,बीPCC द्वारा एडवाइजरी जारी करने की तैयारी, सोशल मीडिया पर बर्दाश्त नहीं होगा विरोध

433

DCC President’s Appointment Dispute: सीएम के साथ पोस्टर पर जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष से लिया स्पष्टीकरण, 24 को सभी अध्यक्ष दिल्ली तलब

भोपालसंगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्षों के चयन के बाद हो रहे विरोध को थामने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारी कर ली है। जबलपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष संजय यादव से एक होर्डिंग को लेकर स्पष्टीकरण मांग गया है। उन्होंने इसका जवाब दे दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने जहां-जहां विरोध हुआ पुतले जले या जिन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, इन सभी को चिन्हित कर लिया है। ऐसे करीब साढ़े चार सौ कार्यकर्ता और नेता हैं, इन सभी को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

 *250 कार्यकर्ताओं को मिलेगा नोटिस,*पोस्ट हटाओ नहीं तो बाहर जाओ*

अध्यक्षों के नाम का ऐलान होने के बाद उपजे विरोध को थामने के लिए कांग्रेस ने तय किया है कि एक एडवाइजरी जारी करेगी। जिसमें यह कहा जाएगा कि विरोध में जो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, वे अपनी पोस्ट हटा दें, नहीं तो पार्टी उन्हें नोटिस देगी और यदि इसके बाद भी उन्होंने अपनी पोस्ट नहीं हटाई तो संगठन सख्त एक्शन लेगा। इसमें पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस ने ऐसे करीब 250 लोगों को चिन्हित कर लिया है। इसी तरह करीब 150 से 200 कार्यकर्ता ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिन्होंने पुतला जलाकर या विरोध प्रदर्शन कर नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष का विरोध किया है। इन सभी को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

*यादव ने दी सफाई, समाज का था कार्यक्रम* 

संजय यादव के जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बनते ही एक होर्डिंग का फोटो लोगों ने जमकर वायरल किया। इसमें वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पर प्रदेश संगठन ने उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया है। यादव ने भी इस पर अपना जवाब दे दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने कहा है कि यह समाज का कार्यक्रम था, और बहुत पहले हुआ था। पार्टी ने यादव को हिदायत दी है कि आगे से ऐसे होर्डिंग में फोटो लगवाने से वे बचे।

*दिल्ली में होगी एक दिन की ट्रैनिंग*

एआईसीसी ने सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली तलब कर लिया है। दिल्ली में इन सभी को 24 जुलाई को बुलाया गया है। जहां पर सभी को ट्रैनिंग दी जाएगी। साथ ही अगले तीन महीने का टॉस्क भी दिया जाएगा। इसके साथ ही इनके काम-काम की मॉनिटरिंग कैसे होगी, यह भी इस ट्रैनिंग में बताया जाएगा। राहुल गांधी भी इस दिन सभी जिला अध्यक्षों से रूबरू होंगें।

 *भोपाल में विरोध गांधी प्रतिमा के सामने बैठे कार्यकर्ता* 

इधर सोमवार सुबह भोपाल में जिला अध्यक्ष को लेकर विरोध हुआ। विरोध महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया गया। जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल माने जा रहे पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना ने अपने समर्थकों के साथ मिंटो हाल पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि भोपाल में संगठन सृजन अभियान में न्याय नहीं हुआ। इसलिए गांधी प्रतिमा के सामने विरोध दर्ज कराया जा रहा है, ताकि न्याय मिल सके।