प्रेस क्लब की साधारण सभा में निर्वाचन सहित अन्य मुद्दों पर लिए गए निर्णय!

कार्यकारिणी का कार्यकाल 6 महिने तक बढ़ाया गया!

103

प्रेस क्लब की साधारण सभा में निर्वाचन सहित अन्य मुद्दों पर लिए गए निर्णय!

Ratlam : रविवार को प्रेस क्लब की साधारण सभा पावर हाउस स्थित प्रेस क्लब भवन पर आयोजित हुई। सभा में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 6 महिने बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया जिसका सर्वानुमति से समर्थन मिलने पर कार्यकारिणी का कार्यकाल 6 महिने के लिए बढ़ाया गया इसके साथ ही प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।

अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने देते हुए कहा कि पिछले 2 वर्ष में पहली बार नगद राशि के पत्रकारिता पुरस्कारों का आयोजन किए गए जो पूरे प्रदेश में मिसाल बन गए हैं। उन्होंने अपनी और से प्रति वर्ष पत्रकार कल्याण कोष में 5 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यकारिणी सदस्य दिव्यराज सिंह राठौर ने पूर्व अध्यक्ष उमेश मिश्रा व दिवंगत साथी इंगित गुप्ता के लिए शासन से पेंशन मांगने का प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा ने प्रस्ताव रखा कि संस्था सदस्य द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने वाली टिप्पणी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

संस्था की और से पत्रकार कल्याण कोष में 11 हजार रुपए राशि प्रदान करने वाले वरिष्ठ शरद जोशी, असीमराज पाण्डेय को रसीद प्रदान की गई। हिमालय पर्वत की यात्रा पूर्ण कर लौटे वरिष्ठ साथी तुषार कोठारी का भी स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त सदन को पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, सुरेन्द्र जैन, रमेश टाक, शरद जोशी, नीरज शुक्ला, नरेंद्र जोशी, विजय मीणा, उत्तम शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

IMG 20240729 WA0042

*यह रहें मौजूद!*

प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित निगम, हिमांशु जोशी, कोषाध्यक्ष आदि मंचासीन रहें। सह सचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, राजेश पोरवाल, केके शर्मा, दिव्यराज सिंह, नीरज बरमेचा, सिकंदर पटेल, चंद्रशेखर सोलंकी, शुभ दशोत्तर, दिलजीत सिंह मान, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र छाजेड़, ऋषी कुमार शर्मा, अजयकांत शुक्ला, भेरूलाल टांक, अरुण त्रिपाठी, प्रियेश कोठारी, भुवनेश पंडित एवं प्रेस क्लब के साथी सदस्य मौजूद रहें।

सभा के अंत में जावरा के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश छाजेड़ को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा का संचालन उपाध्यक्ष सुजित उपाध्याय ने तथा आभार सचिव यश शर्मा ने माना।