Deepotsav : दीपावली पर बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने 4 हजार रूपए के दीपक बेचे

372

Deepotsav : दीपावली पर बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने 4 हजार रूपए के दीपक बेचे

Ratlam : जिला न्यायालय परिसर में बाल सम्प्रेषण गृह के बालकों एवं बोद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा दीपावली पर्व पर निर्मित सुंदर कलात्मक दीपोत्सव सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीना आशापुरे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया।

अतिथियों का स्वागत सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला, सक्षम जिला धीमहि प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती स्वाती सोलंकी व सारथी संस्था के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने किया। सक्षम धीमहि प्रकोष्ठ एवं सारथी संस्था की प्रदर्शनी में संस्था के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा सुंदर कलात्मक मिट्टी के दीपकों का निर्माण कर प्रदर्शनी में विक्रय हेतु रखे गए।

बच्चों ने लगभग 4 हजार की राशि के दीपकों का विक्रय किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं न्यायाधीश नीरज पवैया, जिला न्यायाधीशगण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा व सदस्यगण, न्यायालय स्टाफ के सदस्यों के साथ दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ जिला प्रमुख हेमन्त मुणत, जिला दिव्यांग संघ की किरण पाटीदार, सारथी संस्था के महेश राठौर मौजूद रहे!