Delhi Exit Poll Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में 26 साल बाद कमल खिलेगा!

693

Delhi Exit Poll Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में 26 साल बाद कमल खिलेगा!

कुछ एग्जिट पोल ने AAP को बढ़त दिखाई, कांग्रेस की हालत खराब!

New Delhi : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) का लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के आसार कम बताए गए। भाजपा इस बार 26 साल का सत्ता का सूखा खत्म करना चाहती है। लेकिन, कांग्रेस ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। हालांकि, एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा को खुश करने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच इस बार के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में सत्तारूढ़ आप पार्टी के लिए खबर अच्छी नहीं है। अगर एग्जिट पोल्स कर अनुमान सच साबित हुए तो भाजपा दिल्ली में सत्ता में वापसी कर सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पोल डायरी एग्जिट पोल के अनुसार भी दिल्ली में भाजपा का कुर्सी का वनवास खत्म होता लग रहा है। इस एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 42 से 50 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी 18 से 25 सीट तक सिमटती लग रही। हालांकि, कांग्रेस को 2 सीट मिलने का अनुमान है।

माइंड ब्रिंक में AAP की सरकार

दिल्ली विधासभा चुनाव में वोटिंग के बाद माइंड ब्रिंक के एग्जिट पोल में AAP की सरकार बनने का अनुमान है। आप को एग्जिट पोल में 44 से 49 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा को 21 से 25 सीट मिलने की बात कही जा रही। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद है।

वीप्रीसाइड एग्जिट पोल में AAP की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक ऐसा एग्जिट पोल है जिसमें आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। WeePreside एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी दिख रही है। इस एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 18 से 23 सीट मिलने की बात कही गई है। कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।

पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान है। पीपल्स पल्स पोल के अनुसार भाजपा को 51 से 60 सीट मिलने की बात कही जा रही। ऐसे में ‘आप’ का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीट मिलने का अनुमान है। खास बात है कि इस एग्जिट पोल में कांग्रेस और अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही।

Matrize के पोल में आप, बीजेपी में कांटे की टक्कर

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। दिल्ली चुनाव में इस बार कांटें का मुकाबला है। मैट्राइज के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 35 से 40 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 46 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।​​

चाणक्या एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

दिल्ली विधानसभा में चाणक्या एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। चाणक्या एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 39-44 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, आप को 25 से 28 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 2 से 3 सीट मिल सकती है।

P-MARQ में भाजपा सरकार

पी-मार्क के एग्जिट पोल में इस बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी को बड़ा बहुमत मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 39 से 49 सीट मिल सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट मिलने की बात कही गई है।

JVC एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

जेवीसी एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी की सरकार बनने की बात कही गई है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को इस बार 39 से 45 सीट मिल सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीट आने का अनुमान है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 0-2 सीट देखने को मिल रही है। वहीं, एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है।