
पढ़ना जारी रखें
बारिश और जाम ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली में हो रही भारी बारिश ने सड़कों पर पहले ही ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर रखी थी। अब मेट्रो सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों के लिए आवागमन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। येलो लाइन पर सेवाएं कब तक बहाल होंगी, इस बारे में DMRC ने अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। हौज खास, राजेंद्र नगर और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की, क्योंकि बारिश और मेट्रो की खराबी ने उनके दैनिक शेड्यूल को प्रभावित किया।

DMRC का अपडेट और यात्रियों की शिकायतें
DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए काम चल रहा है, लेकिन अभी स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है। यात्रियों का कहना है कि सुबह के पीक आवर्स में इस तरह की खराबी ने उनकी दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया। दिल्ली मेट्रो, जो शहर की लाइफलाइन मानी जाती है, इस तरह की समस्याओं से यात्रियों का भरोसा डगमगा सकता है। DMRC ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का आश्वासन दिया है।