Delhi-Mumbai Expressway : 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई का हाई-वे, जानिए सब कुछ!

इस हाई-वे के बन जाने से कई शहरों के बीच व्यापार और पर्यटन भी बढ़ेगा

950

Delhi-Mumbai Expressway : 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई का हाई-वे, जानिए सब कुछ!

New Delhi : दिल्ली से मुंबई तक का 1428 किलोमीटर तक का एक्सप्रेस-वे राजस्थान के दौसा जिले तक बन हो गया। यह हाईवे जयपुर से 65 किलोमीटर दूर है। इसके पूरा होने के बाद यह हाईवे दिल्ली और जयपुर को सीधा कनेक्ट करेगा। इस हाईवे के पूरा होने के बाद जयपुर से दिल्ली की दूसरी करीब 3 घंटे कम हो जाएगी। इस हाईवे के पूरा होने के बाद दिल्ली से जयपुर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। इस हाईवे के बन जाने से कई शहरों के बीच व्यापार और पर्यटन भी बढ़ेगा।
इस हाईवे का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। हाईवे के पूरा होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर सिर्फ 12 घंटे कर देगा। इस एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलेगी। इस एक्सप्रेस-वे की लगभग 375 किलोमीटर सड़क राजस्थान से होकर गुजरेगी। इस एक्सप्रेस-वे में एक लेन इलेक्ट्रिक वाहन के लिए भी होगी। भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है। एक्सप्रेस-वे में वर्तमान में 8 लेन है, लेकिन बाद में चार और लेन जोड़े जा सकते हैं।

WhatsApp Image 2022 12 10 at 2.22.18 PM

कहां-कहां से गुजरेगा हाईवे
यह सड़क दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। जिन मुख्य शहरों को यह जोड़ेगा उनमें नई दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, विरार और मुंबई शामिल है।

क्या होगी हाई-वे की खासियत?
इस सड़क को अगले 50 साल के लिए तैयार किया जा रहा है। यह सड़क जर्मन तकनीक से बनाई जा रही है। यह देश की पहली स्ट्रेचेबल रोड होगी। सड़क पर हर 500 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे होंगे। इसमें कैमरे भी होंगे। हाईवे को एलिवेटेड प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। पूरे हाईवे पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं होगा। इसके अलावा जानवरों की एंट्री रोकने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हादसों से बचने के लिए विश्राम स्थलों को छोड़कर कहीं भी गाड़ी रोकने की अनुमति नहीं होगी।

कहां, कितना टोल लगेगा
इस हाईवे पर प्रवेश करते समय कोई टोल नहीं लगेगा, निकास पर टोल होंगे। यहां प्रति किमी की दर से टोल लिया जाएगा। आप जितने किमी हाईवे पर चलेंगे, सिर्फ उतना ही टोल देना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस टोल पर 0.65 पैसे प्रति किलोमीटर होगा, जो देश की अन्य सड़कों की तुलना में बहुत कम है। मिनी बसों पर 1.05 रुपए, बसों और ट्रकों पर 2.20 रुपए, जेसीबी जैसी भारी मशीनरी पर 3.45 रुपए और अन्य भारी वाहनों पर 4.20 रुपए शुल्क लिया जाएगा।