Delhi to have one Corporation: करीब 2 दशक बाद फिर से MCD

1601

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगभग बीस साल बाद फिर से एक नगर निगम – दिल्ली नगर निगम (MCD) बनने जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्दी ही इसे संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्र सरकार का प्रयास है कि संसद के चालू सत्र में इसे पारित करा लिया जाए।

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित निगम को जनता से जुड़ी कई सेवाएं जैसे – दिल्ली परिवहन निगम, जल बोर्ड जैसी सेवाएं सौंपी जा रही है। बताया जाता है कि आप सरकार आने के बाद से दिल्ली में टेंकर माफिक पनपा है जिस पर लगाम लगाने की कोशिश नहीं की गई है।

केंद्र को मुफ्त बिजली और पानी देने की आप सरकार में कथित गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं।

दिल्ली में निगम के चुनाव अप्रैल से होने थे, लेकिन केंद्र के निर्देश पर इनकी घोषणा रोक दी गई थी। अगर नये प्रस्ताव का विधेयक संसद से इसी सत्र में पारित हो जाता है तो दिल्ली नगर निगम के चुनाव कराने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा।

बताया यह भी जा रहा है कि कार्यकाल पूरा होने पर सरकार फिलहाल निगम में प्रशासक नियुक्त कर सकती है।