Omicron : ‘ओमिक्रॉन’ मामलों में दिल्ली टॉप पर, देश में 598 मरीज

981
Omicron Variant

New Delhi : कोरोना के नए वेरिएंट Omicron का फैलाव तेजी से होने लगा। यह अभी तक 19 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में फैल गया। संक्रमितों की संख्या 598 तक पहुँच गई। Omicron संक्रमितों के मामले में दिल्ली ने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया। दिल्ली में अभी तक सबसे अधिक 142 मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र 141 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Omicron : 'ओमिक्रॉन' मामलों में दिल्ली टॉप पर, देश में 598 मरीज

इसके अलावा गुजरात में 49, तेलंगाना में 44, केरल में 57, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 38, राजस्थान 43, हरियाणा 10, मध्य प्रदेश 9, ओडिशा में 8, आंध्र प्रदेश में 6, पश्चिम बंगाल 6, जम्मू-कश्मीर में 3, उत्तर प्रदेश में 2, चंडीगढ़ में 3, लद्दाख में 1, उत्तराखंड में 1, हिमाचल में भी 1 Omicron केस हैं।

Also Read: Corona in MP: इंदौर और भोपाल में लगातार डबल डिजिट में आ रहे हैं मामले 

कोरोना के संक्रमण दर में भी 0.5% की गंभीर बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6531 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 7,141 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि देश में कुल सक्रिय मामले 75,841 बच गए हैं।