Delhi Weather : 10 साल में सबसे लंबी शीतलहर, घने कोहरे से हालत खराब!

जानिए, कब मिलेगी कोहरे और राहत, हवाई और रेल सेवा पर असर

471

Delhi Weather : 10 साल में सबसे लंबी शीतलहर, घने कोहरे से हालत खराब!

New Delhi :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम अभी भी ख़राब है। लगातार सातवेँ दिन दिल्ली में शीतलहर जारी है। एक दशक में ये सबसे लंबी शीतलहर है। इस वजह से पूरा इलाका कोहरे की चपेट में है। विजिबिलिटी ख़राब होने से हवाई उड़ानों और रेलों पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि कोहरा बुधवार तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि नए साल के आगमन के तुरंत बाद शुरू हुई हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर मंगलवार देर रात तक रहा। 2013 के बाद से अब तक सबसे लम्बी शीतलहर के दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार रात साढ़े आठ बजे से ही शहर में कोहरा घना होना शुरू हो गया था। रात 1 बजे से यह सघन हो गया और सुबह 11.40 बजे तक बना रहा। इसके बाद शाम 4.30 बजे तक कुछ सुधार हुआ। फिर विजिबिलिटी बढ़कर 1000 मीटर हो गई। हालांकि, जल्द ही कोहरा लौट आया और शाम 5.30 बजे तक विजिबिलिटी 600 मीटर तक गिर गई।

पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर विजिबिलिटी सुबह के समय 25 मीटर से नीचे रही। इससे पहले 27 दिसंबर को शहर में 18 घंटे का कोहरा देखा गया था। विजिबिलिटी में सुधार हुआ, पर कुछ घंटों की राहत के बाद फिर से विजिबिलिटी खराब हो गई। इस वजह से 200 से अधिक फ्लाइड लेट हुईं और दिल्ली जाने वाली पांच फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं। घने कोहरे के कारण 70 से अधिक ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार तक शीतलहर जारी रह सकती है। बुधवार शाम से राहत मिलने की उम्मीद है। आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान शहर का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जाफरपुर को ठंडे दिन की स्थिति का सामना करना पड़ा।