Demolished 3 Illegal Hostels : नगर निगम ने 3 अवैध होस्टलों पर बुलड़ोजर चलाए, सुबह 6 बजे अमला तोड़ने पहुंचा!

नगर निगम ने इन हॉस्टलों को नोटिस दिया था, जवाब नहीं मिला तो कार्यवाही!

5014

Demolished 3 Illegal Hostels : नगर निगम ने 3 अवैध होस्टलों पर बुलड़ोजर चलाए, सुबह 6 बजे अमला तोड़ने पहुंचा!

Indore : नक्शे के विपरित हो रहे 3 हॉस्टलों के निर्माण के खिलाफ आज सुबह नगर निगम ने कार्यवाही की। तीनों हॉस्टलों को तोड़ने की कार्यवाही सुबह 6 बजे शुरू की गई। इन हॉस्टलों को नोटिस दिया गया था। पर, तय समय बीत जाने के बाद जवाब नहीं मिला, तो मंगलवार को तीनों होस्टलों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। मौके पर होस्टल बनाने वालों नेे अपना पक्ष रखनेे की की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने किसी की नहीं सुनी।

भोलाराम उस्ताद मार्ग पर नगर निगम की रिमूवल गैंग ने तीन होस्टल तोड़ना शुरू किया। इनमें से एक होस्टल बनकर तैयार हो चुका था। उसमें 30 से ज्यादा कमरे थे, जबकि दो होस्टलों का निर्माण जारी था। तीन मंजिला इन होस्टलों का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था। नगर निगम ने इन हॉस्टलों को नोटिस दिया था।

IMG 20240702 WA0039

सुबह साढे 6 बजे इन्हें तोड़़ने का काम शुरू हुआ। तीन पोकलेन मशीन और 100 से ज्यादा श्रमिकों ने अवैध होस्टल को 4 घंटे में तोड़ दिया। इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। नगर निगम के निशाने पर अन्य निर्माणाधीन भवन भी है।

नोटिस का तय समय बीत जाने के बाद मंगलवार को तीनों होस्टलों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। मौके पर होस्टल बनाने वालों नेे अपना पक्ष रखनेे की की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने नक्शे के विपरित हो रहे निर्माण का हवाला देकर अभियान जारी रखा। होस्टल टूटते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस कारण यातायात भी बाधित होता रहा। इस दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर, भवन अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस क्षेत्र में नगर निगम ने इससे पहले भी दो अवैैध होस्टलों को तोड़ा हैै। तीनों होस्टलों के अवैध निर्माण की जानकारी सामने आने के बाद नगर निगम ने होस्टल बना रहे जितेंद्र तलरेजा, हरप्रीत अरोरा, एपी गोस्वामी को नोटिस दिया था और स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था।