डेंटिस्ट से 38.50 लाख की ठगी: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, WhatsApp ग्रुप से रची साजिश

39

डेंटिस्ट से 38.50 लाख की ठगी: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, WhatsApp ग्रुप से रची साजिश

रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक डेंटिस्ट डॉक्टर से करीब 38.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*क्या है पूरा मामला*
पचपेड़ी नाका स्थित अम्रपाली सोसाइटी निवासी डेंटिस्ट गुलाबचंद बैद्य (42 वर्ष) को एक WhatsApp ग्रुप के जरिए निशाना बनाया गया। उन्हें “VIP 23 स्टॉक मार्केट स्ट्रेटजी” नाम के ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया।

*ऐसे दिया ठगी को अंजाम*
आरोपी ने फोन नंबर के माध्यम से संपर्क किया
“FARLEY LLC” नाम के ऐप से निवेश कराने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए 1 लाख रुपये “मुनाफे” के रूप में वापस भी किए। इसके बाद डॉक्टर ने अलग-अलग खातों में कुल 38.50 लाख रुपये निवेश कर दिए।

*कैसे हुआ खुलासा*
जब लंबे समय तक कोई मुनाफा नहीं मिला, तो पीड़ित ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया और मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। तब जाकर डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ।

*पुलिस की कार्रवाई*
पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर रही है।