सरकारी महकमों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती अब पोर्टल पर

36

सरकारी महकमों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती अब पोर्टल पर

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक अप्रैल से सरकारी विभागों में सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती के लिए अनुबंधों, कार्य आदेशों की प्रविष्टि रोमास पोर्टल पर अनिवार्य रुप से की जाएगी। पूर्व प्रचलित अनुबंधों को भी तीस जून 2026 तक इस पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

विभागीय स्तर पर अनुबंधित एजेंसियों का पंजीकरण, संसाधनों की आनबोर्डिंग, सेवा अनुबंधों की प्रविष्टि, संसाधनों की मासिक उपस्थिति और अन्य प्रक्रियाएं केवल रोमास पोर्टल के जरिए ही की जा सकेंगी। वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नर, कलेक्टर को रिसोर्स आउटसोर्सिंग एजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल का अनिवार्य रुप से उपयोग करने के निर्देश दिए है। सरकारी विभागों द्वारा समय समय पर निजी, शासकीय एजेंसियों के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर सेवाएं प्राप्त की जाती है। निजी और शासकीय एजेंसी के माध्यम से विशिष्ट श्रेणी के कार्य हेतु ली जाने वाली सेवाओं की कार्य आवश्यकता के दृष्टिगत सक्षम स्तर से वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त की जाती है। इसमें एकरुपता लाने के लिए अब रोमास आनलाईन पोर्टल विकसित किया गया है। यह पोर्टल आउटसोर्सिंग से सेवा प्राप्त करने वाले विभागों तािा सेवा प्रदाता एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए आउटसोर्सिंग स्वीकृतियों, अनुबंध प्रबंधन, उपस्थिति, भुगतान एवं निगरानी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म पर संचालित करने की सुविधा प्रदान करेगा।

रोमास पर विभाग स्तर पर विभाग पंजीकरण, डीडीओ कोड मैपिंग, यूजर रोल मैपिंग, बजट लाइन मैपिंग, अनुबंध, कार्य आदेश का पंजीकरण, निजी शासकीय एजेंसी का पंजीकरण एवं सत्यापन, संसाधनों की ज्वाइनिंग, प्रतिस्थापन, रिलीविंग, मासिक उपस्थिति अंकन तथा डैशबोर्ड और एमआईएस रिपोर्ट जैसी सुविधा उपलब्ध है।

आउटसोर्स सेवा प्रदाता निजी, शासकीय एजेंसी के स्तर पर अनुबंध का अवलोकन, संसाधनों को जोड़ने उनके सत्यापन, पंजीयन एवं प्रोफाइल अद्यतन तथा विभगीय अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने की व्यवस्था प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त पोर्टल में इनवाईस जनरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। रोमास में उत्पन्न इनवाईस को आईएफएमाईएस में संलग्न कर भुगतान किया जाएगा।