उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया कथाकार शीला मिश्रा के कहानी संग्रह ‘अंतर्ध्वनि’ का विमोचन

163

 उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया कथाकार शीला मिश्रा के कहानी संग्रह ‘अंतर्ध्वनि’ का विमोचन

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे विश्व में यह स्थापित किया है कि भारत बनेगा विश्व गुरु – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल/ 23 जून 2024.उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ कथाकार शीला मिश्रा के कहानी संग्रह ‘अंतर्ध्वनि’ का आज हिंदी भवन भोपाल में विमोचन किया।। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हिंदी के मजबूत बनने से भारत विश्वगुरु बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में यह स्थापित किया है कि भारत विश्व गुरु बनने योग्य है। जब आजादी के सौ वर्ष पूरे होंगे तब भारत बहुत सारी चीजों में आगे निकल जाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि हिंदी को, साहित्य के लेखन को, साहित्यकारों को बढ़ावा दिया जाए। अंतर ध्वनि की छोटी-छोटी कहानी समाज को मार्गदर्शन देती है और व्यक्तियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।

कार्यक्रम का आयोजन मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की ओर से किया गया। स्वागत भाषण डॉक्टर सुनीता खत्री ने दिया। सुश्री शीला मिश्रा ने पुस्तक के लेखन और प्रकाशन से संबंधित भाव व्यक्त किए। डॉ. कपिल तिवारी ने अंतर ध्वनि की कहानियों के ऊपर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कहानी समाज का आईना होती हैं। निराला पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे ने कहानियों की बहुत सूक्ष्म तरीके से समीक्षा की। अध्यक्षता करते हुए टैगोर विवि के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने कहा कि इन कहानियों में रिश्तों की अन्त्रध्वनियों की गूँज है ,मानवीय संवेदना है और ये कहानियां जीवन की कहानियाँ हैं । विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल जीडी बक्शी उपस्थित थे। डॉ. संजय सक्सेना ने शहर के सभी साहित्यकार एवं प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन मैथिल साठे ने किया .कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  साहित्यकार मौजूद थे .