Deputy Collector Accused of Rape Arrested : दुष्कर्म का आरोपी डिप्टी कलेक्टर भोपाल से गिरफ्तार, 4 दिन पहले हुई शिकायत!

बड़वानी में SDM थे, तब लगा था दुष्कर्म का आरोप, FIR के बाद फरार हुए!

908

Deputy Collector Accused of Rape Arrested : दुष्कर्म का आरोपी डिप्टी कलेक्टर भोपाल से गिरफ्तार, 4 दिन पहले हुई शिकायत!

Badwani : बड़वानी में एसडीएम रहते हुए दुष्कर्म के आरोप से घिरे डॉ अभय खराड़ी को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल डॉ खराड़ी उज्जैन में पदस्थ हैं। बड़वानी पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही खराड़ी फरार थे।

गुरुवार रात बड़वानी पुलिस ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। डॉ अभय खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। वे 2016 में भी बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। दुष्कर्म का मामला इसी दौरान का है। पीड़िता से उन पर धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

IMG 20240503 WA0081

बड़वानी की महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था। उनकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची, वहां से इंदौर आई। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें पकड़ लिया गया।

हमेशा विवादों में रहे

2016 में जब वे बड़वानी में एसडीएम पद पर थे, उनकी कार्यप्रणाली विवादास्पद रही। उनका पत्नी से भी विवाद सुर्खियों में रहा। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही उनका प्रमोशन हुआ और उन्हें बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। इसके बाद उनका तबादला उज्जैन हो गया था।