Desire for Delivery at An Auspicious Time : गर्भवतियों की इच्छा 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में प्रसव की! 

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गर्भवती महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी को भी तैयार!  

454

Desire for Delivery at An Auspicious Time : गर्भवतियों की इच्छा 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में प्रसव की! 

Indore : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। वही 22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव वाले दिन कई गर्भवती महिलाएं चाहती है कि उनके घर भी इसी दिन शुभ मुहूर्त में रामलला आएं। इसी तारीख को डिलीवरी के लिए कई गर्भवती महिलाएं महिला डॉक्टर्स से परामर्श लेने पहुंच रही है।

प्रोफेसर एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ सुमित्रा यादव के मुताबिक कई गर्भवती महिलाएं उनके पास 22 जनवरी को डिलीवरी करवाने के लिए लेने पहुंच रही है। ये महिलाएं रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने बच्चों को जन्म देना चाहती है। इन गर्भवती महिलाओं का मानना है कि अयोध्या में जब राम आ रहे हैं तो मेरे घर भी क्यों न आएं। उनके यहां भी इसी दिन राम का आगमन हो। महिलाओं के मुताबिक वे अपने आने वाले बच्चे का नाम भी भगवान श्री राम के नाम पर ही रखेंगी।

इसके साथ ही डॉ सुमित्रा यादव का कहना है कि किसी भी महिला का प्रसव के विषय में बताना पीसीपीएनडीटी के नियमों का उल्लंघन होगा। दूसरी तरफ गर्भवती महिलाएं अपने प्रसव को समय से पहले यानी जिनकी तारीख जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह की है वे महिलाएं 22 तारीख को अपना प्रसव सिजेरियन के जरिए करवाने के लिए कह तो रही है।

लेकिन, जब तक प्रसव पीड़ा न हो, तब तक उन्हें सिजेरियन भी नहीं किया जा सकता। कुछ मामलों में बच्चों के परिपक्व होने के साथ ही इस प्रकार के सिजेरियन ऑपरेशन किया जा सकते हैं। लेकिन समय से पूर्व यदि पूर्ण रूप से बच्चा विकसित नहीं होता तो इस तरीके के सिजेरियन ऑपरेशन नहीं किया जा सकते हैं।