प्रशासन की अपील के बावजूद पेट्रोल पंपों पर भीड़, विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की पिटाई  

59

प्रशासन की अपील के बावजूद पेट्रोल पंपों पर भीड़, विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की पिटाई

बड़वानी/खरगोन: मध्य प्रदेश के बड़वानी और खरगोन जिलों में प्रशासन की अपील के बावजूद आज भी पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए वाहन चालको की भीड़ लगी रही। इस बीच बड़वानी जिले के जुलवानिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक वाहन चालक ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला बोल दिया।

जुलवानिया के थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि बुधवार को आगरा मुंबई नेशनल हाईवे बाईपास पर पेट्रोल भरवाने आए युवक को प्रॉपर लाइन से आने का कहे जाने पर उसने आरक्षक अखिलेश पर हमला बोल दिया। अखिलेश ने उसे अपनी लाइन में आने का बोला और मोटरसाइकिल को दूर हटाया इसी बीच आरोपी ने मोटरसाइकिल गिरने पर पेट्रोल टंकी के ढक्कन फेंक कर आरक्षक को मारा जिससे उसके मुंह में चोट आई। इसके बाद आरोपी युवक अपना दोपहिया वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

 

बड़वानी जिले में कल एक लाख पांच हजार लीटर पेट्रोल और 110000 लीटर डीजल की नई खेप प्राप्त हुई है। वर्तमान में जिले के 112 संचालित पंपों पर कुछ कल 533000 लीटर पेट्रोल और 525000 लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल की 170000 लीटर और डीजल की खपत 196000 लीटर है। प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है कि खुले पत्रों में ईंधन नहीं दिया जाएगा और अपील की है कि ईंधन की कमी नहीं है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें।

IMG 20260326 WA0004

इसी तरह खरगोन जिले में कल एसडीएम वीरेंद्र कुमार कटारे ने पेट्रोल पंप संचालकों और अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि दुपहिया वाहन को 2 से 3 लीटर पेट्रोल, चार पहिया निजी वाहनों को अधिकतम ₹1000 तक का पेट्रोल, और ₹2000 तक का डीजल ही प्रदान किया जाएगा जिससे सभी नागरिकों को समान रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट किए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खरगोन जिले में 161 पेट्रोल पंप है।