DG Rank Promotion: 1991 बैच के IPS अफसर आलोक रंजन DG वेतनमान में पदोन्नत,संजय झा रिटायर!

64
DG Rank Promotion

DG Rank Promotion: 1991 बैच के IPS अफसर आलोक रंजन DG वेतनमान में पदोन्नत, संजय झा रिटायर!

भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैच के IPS अफसर ADG प्रबंध आलोक रंजन DG वेतनमान में पदोन्नत हो गए हैं। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

WhatsApp Image 2024 07 31 at 18.41.49

उनकी पदोन्नति स्पेशल डीजी संजय झा के आज 31 जुलाई को रिटायर होने से हो रहे रिक्त पद पर की गई है।संजय झा 1989 बैच के अफसर हैं।

आलोक रंजन के पदोन्नत होने के बाद वर्ष 1991 के तीन अफसर अब डीजी रैंक में आ गए हैं। इससे पहले उपेंद्र जैन और वरुण कपूर डीजी रैंक में पहले से पदोन्नत हो चुके हैं जबकि इसी बैच के दो अन्य अफसर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और एडीजी टेक्निकल सर्विस योगेश मुदगल इस साल के अंत तक DG रैंक में पदोन्नत होंगे।

आलोक रंजन अभी जिस पद पर हैं उसी पर स्पेशल DG बनाए गए हैं।

Raipur SSP Awarded PhD: 2011 बैच के IPS अफसर संतोष के सिंह को संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पर शोध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान