DGP Chhattisgarh Juneja Got Extension: 5 अगस्त 24 तक बने रहेंगे DGP

536
IPS

DGP Chhattisgarh Juneja Got Extension: 5 अगस्त 24 तक बने रहेंगे DGP

 

रायपुर: राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया 1989 बैच के IPS अफसर DGP अशोक जुनेजा ( Ashok Juneja) को सेवा Extension दे दिया है। वे 30 जून को रिटायर होने वाले थे। राज्य शासन के आदेश के अनुसार जुनेजा अब 5 अगस्त 2024 तक DGP के पद पर बने रहेंगे।

चूंकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के निर्देशों के अनुसार DGP का पद न्यूनतम दो साल के लिए हो गया है। इसके तहत जुनेजा का कार्यकाल 5 अगस्त 2024 तक होगा। इससे पहले पुलिस महकमे में DGP के विकल्प के तौर पर सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम चल रहे थे, लेकिन राज्य सरकार ने जुनेजा को नहीं बदलने का फैसला किया है।

IMG 20230628 WA0119

बताया गया है कि DGP जुनेजा का राज्य सरकार के साथ अच्छा तालमेल है। इसके अलावा सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस मुख्यालय में कामकाज चल रहा है। सरकार का ऐसा मानना है कि पुलिस मुख्यालय में इस समय अनावश्यक विवाद नहीं है, जैसा कि पहले चलता था। नक्सल वारदातों में भी फिलहाल कमी आई है। कुल मिलाकर पुलिस मुख्यालय के कामकाज से सरकार संतुष्ट बताई जा रही है।