DGP मकवाना ने पूर्व DG त्रिपाठी को किया सम्मानित

60

DGP मकवाना ने पूर्व DG त्रिपाठी को किया सम्मानित

इंदौर: पुलिस मेस में इंदौर सेवानिवृत्त अधिकारी संघ द्वारा कल रात आयोजित एक समारोह में प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे पूर्व डीजी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष श्री एस के दास, उपाध्यक्ष श्री डी एस सेंगर और श्री मदन राणे, सचिव श्री गिरीश सूबेदार और संघ के कई सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा, इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।