मुजफ्फरपुर के शादी समारोह में धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को मंच से उठाकर फेंका !

28

मुजफ्फरपुर के शादी समारोह में धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को मंच से उठाकर फेंका !

मुजफ्फरपुर: बिहार में एक भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को उठाकर ही भीड़ में फेंक दिया। इस घटना की जांच अब पुलिस कर रही है। मुजफ्फरपुर में हुई इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। गायक धनंजय शर्मा की शर्मनाक करतूत. स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका. वायरल वीडियो के बाद गायक ने दी सफाई, कहा- सब मजाक में हुआ.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने कलाकार और कला की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक शादी समारोह के दौरान स्टेज शो कर रहे भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने डांस कर रही एक महिला कलाकार को अचानक गोद में उठाया और मंच से नीचे भीड़ की ओर फेंक दिया. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए. हालांकि नीचे खड़े लोगों ने महिला को संभालने की कोशिश की. लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि क्या मनोरंजन के नाम पर किसी कलाकार की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ किया जा सकता है?

Bhojpuri Stage Show singer dhananjay sharma viral video controversy

सिंगर ने डांसर को स्टेज से फेंका

सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा का यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्टेज शो के दौरान गायक एक महिला डांसर को उठाकर भीड़ की ओर फेंकते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही हैं। 11 मार्च को मुजफ्फरपुर जिले के मौना गांव में एक शादी समारोह के दौरान स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

वायरल वीडियो में मंच पर डांस कार्यक्रम चल रहा होता है। इसी दौरान गायक धनंजय शर्मा महिला डांसर को उठाकर मंच से नीचे भीड़ की ओर फेंक देते हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना की कड़ी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि किसी भी कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार अपमानजनक और खतरनाक है। वहीं सिंगर धनंजय शर्मा ने अपने शरीर पर लगी चोट दिखाते हुए दावा किया है कि महिला डांसर ने उन्हें लात मारी और उनके साथ स्टेज पर अश्लील हरकतें तक कीं।

डांसर ने कहा- ये हंसी मजाक था

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्टेज शो में महिला कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। पूरे मामले को लेकर भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सफाई दी है। वही वायरल वीडियो को लेकर बिहार पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और जांच के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस को निर्देश दिया है। इस संबंध में एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि जांच के बाद महिला डांसर मुस्कान का कहना है कि मामला हंसी मजाक के दौरान हुआ ही पर राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार को कहा गया है कि अगर महिला आवेदन करती है तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाए।