Dhar Land Scam : 200 करोड़ के जमीन घोटाले में 2 और गिरफ्तार

इस भूमि घोटाले में अभी और गिरफ्तारियों की आशंका

1081
Dhar Land Scam

Dhar Land Scam : 200 करोड़ के जमीन घोटाले में 2 और गिरफ्तार

Dhar : दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के सेंट टेरेसा भूमि घोटाले में आज पुलिस ने दो ओर घोटालेबाज योगेश अग्रवाल और नवीन जाधव को गिरफ्तार किया। सुबह अचानक पुलिस योगेश के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। फरार आरोपी सुधीर जैन के ड्रायवर नवीन जाधव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस भूमि घोटाले मे अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले का एक मुख्य आरोपी सुधीर जैन अभी भी फरार है, जबकी मास्टरमाइंड सुधीर दास एवं विवेक तिवारी पुलिस रिमांड पर है।

    इस भूमि घोटाले मे धार महाराज द्वारा सन् 1895 में लीज पत्र के माध्यम से जनकल्याण कार्य गतिविधियों के संचालन के लिए ईसाई समाज को धार शहर के मगजपुरा क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 29 की भूमि दी गई थी। इसमें व्यवस्थापक के तौर पर डॉ. रत्नाकर दास काबिज थे। इसके संचालन के लिए बकायदा समिति बनी थी।

मुख्य संचालनकर्ता के तौर पर डॉ. दास के बाद उनकी पत्नी ईला पीटरदास संचालक बनीं। ईला के संचालक बनने के बाद उनके बेटे सुधीर दास उर्फ बनी ने अपनी पत्नी शालिनी दास के साथ मिलकर जमीन के मालिक के तौर पर अन्य लोगों को जमीन बेचना शुरू कर दी।

download 1

सर्वे क्रमांक 29 पटवारी हल्का नंबर 13 कुल रकबा 3.074 हेक्टेयर पर निर्माणाधीन भवनों की अनुमतियों सहित अन्य जानकारियां पुलिस ने नगर पालिका से मांगी है। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अपनी तैयारियों को और पुख्ता करेगी।

सूत्रों की मानें, तो फिलहाल 7 भवनों की ही निर्माण अनुमतियां अभी मिल पाई है। पुलिस प्रत्येक अनुमतियों की सुक्ष्य विवेचना कर रही है। निकाय से अनुमति के साथ नजूल सहित अन्य विभागों की अनापत्ति सहित सभी नियमों का पालन किया गया है या नहीं यह भी देखा जा रहा है।

new project 12 1638368408

Also Read: MP MLA बोली, मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैया दीवाने: MLA ने लगाए ठुमके 

मप्र शासन के जो भू-माफिया अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए सेंट टेरेसा कम्पाउंड के मामले में FIR दर्ज की गई थी। इसमें पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। योगेश अग्रवाल और नवीन जाधव का नाम प्रारंभ में दर्ज FIR में नहीं है।

प्रकरण में मिले साक्ष्य के आधार पर योगेश अग्रवाल और नवीन जाधव को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read: Be happy: दुनिया के Top-10 Expensive Petrol Cities की सूची में एक भी शहर भारत का नहीं 

SP आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक, सुधीर जैन के ड्राइवर नवीन जाधव ने उसे भागने मे मदद की है। उसके खिलाफ जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी और जो लोग फरार है उनकी सम्पत्ति को भी कार्रवाई की जावेगी और उनको संरक्षण देने वाले जो लोग है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।