Dhar Land Scam Case : भूमाफिया सुधीर जैन पर 10 हजार का इनाम घोषित

बारह फरार आरोपियों पर भी इनाम की घोषणा

782

धार। सवा 200 करोड़ के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन मामले में आज जिला प्रशासन की टीम सेंट टेरेसा परिसर पहुंची।

राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में नपती की कार्यवाही की, साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा जमीन के मामले में मुख्य आरोपी सुधीर जैन पर 10 हज़ार का इनाम और अन्य फरार 12 आरोपियों पर 5-5 हज़ार के इनाम घोषित किए गए।

धार स्टेट ने कुष्ठ रोगियों की सेवा प्रकल्प के लिए जो जमीन दान में दी थी, बनी दास और अन्य भूमाफिया ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की खरीद-फरोख्त कर करोड़ो रुपयों की हेराफेरी की।

इस जमीन पर सेंट टेरेसा स्कूल सहित परिसर के बाहर व्यवसायिक कॉन्प्लेक्स बना लिए गए। इनकी भी नपती जिला प्रशासन द्वारा की गई। प्रशासन की नपती से लोगों में हड़कंप देखा गया।

धार के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जमीन के मुख्य घोटालेबाज सुधीर जैन पर 10 हज़ार का इनाम घोषित किया। 12 लोगों पर 5-5 हज़ार के इनाम घोषित किए गए।

धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा सेंट टेरेसा मामले में फरार मुख्य आरोपी सुधीर जैन और अन्य फरार 12 आरोपियों पर इनाम घोषित किए गए हैं।

सूचना देने वाले को पुलिस इनाम देगी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।