Dhar MP Also in Modi Cabinet : मोदी के मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों में धार सांसद का भी नाम, धार में उत्साह!

495

Dhar MP Also in Modi Cabinet : मोदी के मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों में धार सांसद का भी नाम, धार में उत्साह!

 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

 

Dhar : आज शाम शपथ लेने वाले संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल में धार- महू लोकसभा क्षेत्र की सासंद सावित्री ठाकुर का भी नाम बताया जा रहा है। सावित्री ठाकुर इस संसदीय सीट से दूसरी बार सांसद चुनी गई। उनका नाम आने से धार जिले में खुशी और उत्साह है। पहली बार वे 2014 में जीतकर सांसद बनी थी। 2019 में हुए चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकिट नहीं दिया, लेकिन 2024 में पार्टी ने उन्हे फिर टिकिट दिया। यह चुनाव उन्होने सवा दो लाख वोटो से जीता। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को हराया है। विक्रम वर्मा के बाद सावित्री ठाकुर धार जिले से केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाली दूसरी नेता है।

सावित्री ठाकुर की राजनीतिक शुरुआत 2003 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में हुई। 2004 में वे जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित (कार्यकाल 2004 से 2009 तक) हुई। 2010 से भारतीय जनता पार्टी धार में जिला उपाध्यक्ष पद पर संगठन में कार्य किया। उन्होंने 2013 में वे कृषि उपज मण्डी समिति, धामनोद के डायरेक्टर पद पर निर्वाचित हुई।

2014 में लोकसभा की सांसद चुनी गई। 2017 में भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर, प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य पद पर कार्य किया। वर्तमान में आदिवासी महिला विकास परिषद राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत की गई हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।