धार के नए SP मनोज सिंह ने बदमाशों पर कसी लगाम

7 दिनों के भीतर चेक हुए गुंडा लिस्ट में शामिल बदमाश, कई इनामी गुंडे धराये

364

धार के नए SP मनोज सिंह ने बदमाशों पर कसी लगाम

भोपाल:धार जिले के नये पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आते ही यहां के बदमाशों पर नकेल कस दी है। पुलिस अधीक्षक ने गुंडा लिस्ट और निगरानी बदमाशों की सतत निगरानी शुरू करवा दी है। वे अब तक साढ़े चार सौ से अधिक बदमाशों को चेक करवा चुके हैं। जिले के हर थाना क्षेत्र में यह मुहीन चल रही है।

जानकारी के अनुसार एसपी मनोज कुमार सिंह ने यहां पर ज्वाइन करने के बाद बदमाशों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद इनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने बदमाशों को चेक करने की मुहीम शुरू कर दी। इसमें गुंडा लिस्ट के जिले भर में 330 और 122 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। इस दौरान कई ऐसे बदमाश भी पुलिस ने पकड़ लिए जो कई दिनों से फरार थे और उन पर इनाम घोषित था। एसपी ने अब तक 26 हजार के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

सरदारपुर में 40 बदमाश हुए चेक
जिले के हर थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश और गुंडा लिस्ट में शामिल बदमाशों को चेक करने के मामले में सरदारपुर थाना सबसे आगे रहा। यहां पर 40 बदमाशों को चेक किया गया। इसी तरह पिथमपुर , मनावर, अमझेरा में 35, कुक्षी में 34 बदमाशों को चेक किया गया।

वारंट भी हो रहे तामिल
इस दौरान एसपी ने वारंट तामिल करवाने को लेकर भी पुलिस को सक्रिय किया है। उनके यहां पर पदस्थ होने के बाद से 194 वारंट तामिल करवाए जा चुके हैं। जिसमें 101 स्थाई और 93 गिरफ्तारी वारंट थे। कुक्षी थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा वारंटी थे। यहां पर 14 स्थाई और 6 गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाये जा चुके हैं।