

Difference in DA : मध्यप्रदेश के 7 लाख कर्मचारी और अधिकारी 3% महंगाई भत्ता बढ़ने के इंतजार में!
Bhopal : मध्य प्रदेश के 7 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पिछले नौ माह से 3% महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में वृद्धि की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53% डीए दे रही है, जबकि शुक्रवार को 2% और बढ़ोतरी की घोषणा की। इस बीच, राज्य के कर्मचारियों को अभी 50% डीए ही मिल रहा है, जिससे अंतर अब 5% हो गया है। केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2025 से लागू होने वाला 2% डीए बढ़ाकर कुल 55% कर दिया। दूसरी ओर, प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 2025-26 के बजट में राज्य सरकार 3% डीए बढ़ाने की घोषणा करेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। नौ महीने से राज्य कर्मचारियों को 3% कम डीए मिल रहा था, जो अब 5% कम हो गया है।
केंद्र ने नए वेतन आयोग के गठन की भी घोषणा की, जो 50% डीए की सीमा पार करने के बाद परंपरा रही है। वर्ष 2024 से पहले, जब भी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाती थी, मध्य प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता व राहत में वृद्धि कर देती थी। जून-जुलाई में होने वाली डीए बढ़ोतरी इस बार केंद्र ने मार्च में ही कर दी। लेकिन, राज्य सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया, जिससे कर्मचारियों में निराशा है।
Read More…
SAS Officer Suspended: महिला कर्मचारियों से अभद्रता पर सोहागपुर SDM असवान राम सस्पेंड,पहले भी CM के निर्देश पर सस्पेंड हो चुके हैं
केंद्र के मुकाबले बढ़ता अंतर
केंद्र के 55% डीए के मुकाबले राज्य का 50% डीए कर्मचारियों के बीच असंतोष का कारण बन रहा है। कर्मचारी संगठन अब सरकार से जल्द घोषणा की मांग कर रहे हैं, ताकि यह अंतर कम हो सके।